मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता ने लीची से जुड़े गीतों पर आधारित पुस्तिका का लोकार्पण शुक्रवार को राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के पास स्थित मलंग स्थान पर किया। कठपुतली कलाकार सुनील कुमार द्वारा रचित इस पुस्तिका को लीची के फल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इसके पूर्व लीचीपुरम अभियान के संस्थापक सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में एक नई सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत की गई। इसमें लीची की तुड़ाई से पहले प्रकृति के देवी-देवताओं को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इसमें लोक कलाकार सुनील कुमार, सुमन कुमारी, अनिता कुमारी एवं आदित्य सुमन ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ लीची फल तोड़ने की परंपरा की शुरुआत की। सुरेश गुप्ता ने कहा कि अन्य प्रदेशों में नई फसल के दौरान गाए जाने वाले गीतों से प्रेरणा ल...