लीची लूटने के लिए फायरिंग में तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना के शेखपुर में लीची लुटेरों को देख रखवाली करने वाले के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग जुटे तो अपराधियों ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद भी लोग डंटे रहे। इसके बाद अपराधी लीची गाछी में ही अपनी स्कूटी, बुलेट और ऑटो रिक्शा छोड़कर फरार हो गए।
घटना का विवरण शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने लीची गाछी से तीन खोखे, स्कूटी, बुलेट और ऑटो जब्त की। इस घटना में संलिप्त मिठनपुरा इलाके के आयुष रंजन व विक्की राज और नगर थाना इलाके के मो. नेमत को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा ने बताया कि शेखपुर में लीची लूटने के प्रयास में विफल होने के बाद शनिवार की रात अपराधियों ने शहबाजपुर सलेम गांव में पूनम कुमारी के गेट के ग्रिल से अंदर हाथ करके दो राउंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.