गोरखपुर, जून 11 -- सहजनवा। गीडा क्षेत्र के जुड़ियान विद्युत उपकेंद्र के पास गुरुवार को लीची से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मुजफ्फरपुर से लीची लेकर दिल्ली की आजाद फल मंडी जा रहा था। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रक में लदी लीची सड़क किनारे बिखर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने राहत कार्य शुरू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...