लीची बगीचे में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित लीची बगीचे में गुरुवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि एक युवक का शव लीची बगीचे में लटका हुआ है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय इमदाद हुसैन के रूप में हुई है, जो कोल्हुआ पैगंबरपुर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक के भाई फिरोज ने पुलिस को बताया कि सुबह एक महिला ने आकर सूचना दी कि लीची गाछी में एक शव पड़ा हुआ है। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव इमदाद का ही था। परिजनों के अनुसार, इमदाद हुसैन चार दिन पहले ही कतर से कमा कर घर लौटा था। वह कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.