खगडि़या, मई 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में लीची तोड़ने के दौरान किशोर पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल सलारपुर निवासी राकेश यादव के 16 वर्षीय पुत्र एसपी कुमार उर्फ सूरज कुमार बताया जा रहा है। घटना क़ो लेकर परिजनों का आरोप है कि बगीचे से कुछ लीची तोड़ी थी। इसी बात से आक्रोशित होकर रखवाली कर रहे कुल्हड़िया निवासी मो. आरिफ ने उसपर हमला कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धारदार हथियार से वार किया। जिससे किशोर के शरीर पर गहरे जख्म हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिये सीएचसी लाया गया। यह भी पढ़ें- बगीचा की रखवाली करने वाले के साथ मारपीट, दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, एक गिरफ्तार डॉ. राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार बाद घायल की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल खगड़िया ...