समस्तीपुर, जनवरी 23 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी पंचायत अंतर्गत काली स्थान के समीप लीची गाछी एवं बांध किनारे अवैध रूप से जुआ का खेल लगातार संचालित हो रहा है। इस अवैध गतिविधि के कारण उक्त स्थानों पर असामाजिक तत्वों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस अवैध जुआ में मजदूर वर्ग से लेकर नवयुवक तक फंसते जा रहे हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं। चिंता की बात यह है कि जुआ खेले जाने वाले उक्त स्थल घनी आबादी वाले क्षेत्र के बिल्कुल समीप है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। हालांकि सूचना पर मथुरापुर थाना की पुलिस पहुंचती है मगर पुलिस जीप देख सभी भाग खड़े हो जाते है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.