हाजीपुर, जून 3 -- लीची तोड़ने का विवादभगवानपुर । सं.सू. थाना क्षेत्र के बराहरूप गांव में रविवार को लीची तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में बड़े भाई दिलीप साह ने छोटे भाई अनिल साह की गर्दन पर हंसुआ से वार कर काट दिया। चिकित्सा सहायताहमले में अनिल साह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर चीख-पुकार सुनकर भागे-भागे परिजन पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कार्रवाईलीची के विवाद में भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप साह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारीअन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...