मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर के लक्ष्मी नगर में रविवार की सुबह लीची बागान में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक किशन पटेल (17 वर्ष) कोल्हुआ चौक स्थित आजाद ट्रांसपोर्ट के समीप रहने वाले मुकुल पटेल का पुत्र था। उसने अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर लीची के पेड़ की टहनी में लगा लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।सूचना पर अहियापुर थानेदार शरत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। यह भी पढ़ें- बिजनौर: फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.