मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर/मुशहरी। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में सोमवार को जिला उद्यान की ओर से प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव शुरू हुआ। जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक प्रर्दशनी लगेगी। इसमें फल, सब्जी, मशरूम एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे का स्टॉल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में किसानों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में उत्तर बिहार के किसान भाग ले रहे हैं। इधर, लीची में प्रसंस्करण एवं तुड़ाई के बाद मूल्य शृंखला प्रबंधन विषय पर एडवांस्ड उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 22 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से आए उद्यमी शामिल हुए। प्रशिक्षण...