मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के अंतर्गत पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता के अनुरोध पर मां शारदे की प्रतिमा को स्थानीय मिट्टी और लीचीपुरम आर्ट से सुसज्जित किया गया है। प्रजापति समाज के मिट्टी कलाकार अंकित तथा लीचीपुरम आर्टिस्ट गौरव राज के सृजनात्मक प्रयास से मां शारदे के वस्त्र, वीणा आदि पर उकेरा गया लीचीपुरम आर्ट यह संदेश देता है कि हमारी स्थानीय कला, प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। यह प्रतिमा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि मिट्टी, पर्यावरण और लोक-संस्कृति के संरक्षण का जीवंत उदाहरण भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...