मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लीचीपुरम अभियान के तहत मेहंदी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिले की पहचान लीची और लोककला की सुंदर झलक सभी महिलाओं एवं अतिथियों के हाथों में विशेष रूप से लीचीपुरम डिजाइन की मेहंदी नीतू तुलस्यान द्वारा संचालित ज्ञानदीप की लड़कियों द्वारा लगाई गई। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि स्थानीय कला और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल भी रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मंत्री नीतू तुलसियान, मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह, मुस्कान केसरी, अंजली कुमारी एवं शिवानी कुमारी का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.