रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार शाम खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर व जिले के 19 उभरते तलवारबाजों ने भाग लेकर अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते। टूर्नामेंट का आयोजन अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में किया गया। जिला क्रीड़ा संघ रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में ईपी, साब्रे और फॉयल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-14 वर्ग की फॉयल स्पर्धा में वैष्णणी ने स्वर्ण, पावनी शर्मा ने रजत और राजशी बिष्ट ने कांस्य पदक जीता। साब्रे स्पर्धा में गुंजन ने स्वर्ण और तनरूप कौर ने रजत पदक प्राप्त किया। ईपी स्पर्धा में श्रद्धा जोशी ने स्वर्ण और युविका ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में फॉयल स्पर्धा में स्विती ने स्वर्ण, मन्नत...