लीगल क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण
रांची, जुलाई 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की टीम ने मांडर, चान्हो और रातू स्थित लीगल एड क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने क्लीनिकों में कार्यरत पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) को बैनर-पोस्टर लगाने तथा पंपलेट और लीफलेट उपलब्ध रखने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और डालसा की योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। साथ ही नालसा और झालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण दल में सहायक डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी अनुप कुमार, स्टाफ मोनू कुमार तथा संबंधित लीगल एड क्लीनिकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.