लीगल एड क्लीनिक के वालंटियर्स को मिले प्रमाणपत्र
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र में शुक्रवार को लीगल एड क्लिनिक के सत्र 2025-26 के वालंटियर्स का प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। केंद्र के संयोजक डॉ. रमेश कुमार भारती ने कहा कि विधिक सहायता केंद्र विधि विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला की तरह है।विधि संकाय के संयोजक प्रो. शिव शंकर सिंह ने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। बीएएलएलबी कोर्स कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने कहा कि वालंटियर्स को जेल, हाईकोर्ट और न्यायालयों के भ्रमण से व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना चाहिए। पूर्व संयोजक डॉ. आरडी किशोर ने क्लिनिक की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में वालंटियर्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन पीयूष तिवारी और सृष्टि चौरसिया ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.