रांची, जुलाई 22 -- रांची। डालसा की टीम ने बुधवार को कांके प्रखंड स्थित रिनपास, सीआईपी और अन्य लीगल एड क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पारा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) को बैनर-पोस्टर लगाने, प्रचार सामग्री उपलब्ध रखने तथा लोगों को नालसा व झालसा की कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सचिव प्रभारी, डिप्टी एलएडीसी राजेश सिन्हा, एलएडीसी सहायक वीरेंद्र प्रताप, राहुल रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: नि:शुल्क कानूनी सहायता व कानूनी अधिकारों से अवगत हुए बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...