बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। पाइपलाइन लीकेज से संभावित आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं से निपटने और आमजनों को सतर्क करने के उद्देश्य से ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से नगर निगम के वार्ड 27 स्थित महाराणा प्रताप नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कंपनी की टीम ने मॉकड्रिल के माध्यम से यह दिखाया कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़ी और विकट समस्या का रूप ले सकती है। कार्यक्रम के दौरान चीफ इंजीनियर दिवाकर घोष ने बताया कि ऑयल इंडिया लिमिटेड के पास असम के नहरकटिया से बिहार के बरौनी तक पाइपलाइन बिछी हुई है। इसके लिए लगभग 18.3 मीटर चौड़ी जमीन आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) के रूप में सुरक्षित रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर किसी भी प्रकार के कच्चे-पक्के मकान, दुकान, बिजली के खंभे, पानी की पाइपलाइन या सड़क का निर्माण करना पूरी तरह प्रतिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.