धनबाद, अप्रैल 13 -- डिगवाडीह डिनोबली मोड़ व नुनुडीह से चासनाला तक लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज और जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। झरिया विधायक रागिनी सिंह के प्रयास से पेयजल व स्वच्छता विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने संयुक्त रूप से मरम्मत और सड़क पिचिंग का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया है। पीएचईडी फेस-1 की पाइपलाइन में करीब 14 स्थानों पर लीकेज होने के कारण डिनोबली मोड़ से कांड्रा तक सड़क की हालत खराब हो गई थी, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिनों में सभी लीकेज बंद कर सड़क को सुगम बना दिया जाएगा। विधायक रागिनी सिंह ने वीडियो कंफ्रेसिंग के माध्यम से जानकारी ली। इधर नगर निगम ने हीरो होंडा शोरूम, नुनुडीह मोड़, लालू गैराज, चासनाला पंप और डिनोबली गेट के पास निजी कनेक्शनों के लीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.