भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। शहरी क्षेत्र में अभी नई जलापूर्ति व्यवस्था चालू भी नहीं हुई है, लेकिन जहां भी टेस्टिंग या वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की आपूर्ति की जा रही है वहां लीकेज बड़ी समस्या बन गई है। कुछ पाइपलाइन जो नगर निगम के हवाले है वहां भी लीकेज हो रहा है तो कुछ जो बुडको के अधीन है वहां भी ऐसी समस्या है। नतीजा यह है कि सूखे मौसम में भी लोगों को लीकेज के कारण कीचड़ और जलजमाव के बीच आना जाना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से रिकाबगंज रोड (वार्ड नंबर 14) में लीकेज की समस्या है। स्कूली-कॉलेज की छात्राएं भी इसकी वजह से परेशानी में हैं। रिकाबगंज रोड में बुधवार दोपहर में अचानक नीचे से पानी निकलने लगा और आधे घंटे के अंदर पूरी सड़क पर भर गया। इसके बाद उस पाइपलाइन का पानी देर शाम बंद किया गया। इसकी वजह से आसपास के लोगों को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.