कौशाम्बी, जून 24 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव में बनी पानी टंकी के पाइप लाइन से बीच सड़क व किनारे में दर्जनभर लीकेज हैं। मामले की शिकायत सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी तक पहुंची तो उन्होंने एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया था। एक्सईएन ने दूसरे दिन लीकेज ठीक कराने की बात कही थी। तीन दिन बीत जाने के बाद लीकेज ठीक करना तो दूर कोई देखने तक नहीं पहुंचा। म्योहर गांव स्थित संकट मोचन अस्पताल के सामने, म्योहर बाजार, विपिन सिंह के हाता के पास समेत बड़ा तालाब चौराहा तक में दर्जनभर जगहों पर पाइप लाइन से लीकेज है। लीकेज के चलते जलापूर्ति के दौरान बीच सड़क पर जहां फौव्वारे जैसा नजारा देखने को मिलता है वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे लीकेज होने से पटरी की मिट्टी बहकर गायब हो जा रहा है। बीच सड़क पर लीकेज के पानी से बचाने के लिए दुपहिया वाहन चालक अचानक गाड़ी मोड...