गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में पानी की हो रही बर्बादी पर किसी का ध्यान नहीं है। जहां प्रत्येक साल पानी के एक-एक बूंद महत्वपूर्ण हुआ है। वहीं विभाग की लापरवाही की वजह से शहरी इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाए पाइप लाइन लीकेज भी होता जा रहा है। नतीजतन काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो रही है। शहर के मेन रोड में सड़क निर्माण कार्य के दौरान कई बार पाइप फटे और हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। वहीं दर्जनों गली मोहल्ले में घर में दिए गए कनेक्शन पाइप भी फटे हुए हैं। उसके कारण भी सड़क पर पानी बह रहा है। हाल ही में लगाए गए पाइप में जगह जगह काफी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। परिणामस्वरूप प्रतिदिन कई हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। नतीजतन रास्ते पर हो रहे जल जमाव से ऐसे इलाकों की सड़कें नारकीय हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.