हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत किये कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की आईजीआरएस पोर्टल पर पेयजल सप्लाई, पाइप लीकेज और कनेक्शन से संबंधित लम्बित शिकायतों पर नाराजगी जताई। डीएम ने सभी जेई को निर्देश दिये कि लीकेज एवं सप्लाई से संबंधित शिकायतों का निस्तारण 48 घंटे में कराएं। आगामी बैठक में जिन जेई की शिकायत अधिक पायी जाएंगी उनको प्रतिकूल प्रतिविष्ट दी जाएगी। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों पर विशेष ध्यान दें। ग्रामवासियों को कनेक्शन उपलब्ध कराएं। पाइप लाइन के लिए खोदी सड़कों और गलियों की पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत भी कराएं। सभी जेई जनप्रतिनिधियों से प्रत्येक सप्ताह वार्ता करें। प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.