लिस्ट में 'पता-फोन नंबर' नहीं; SIR में डिलीट हुए वोटरों की कैसे करें जांच? AAP का ECI से सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आम आदमी पार्टी और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने अब दावा किया है कि राजनीतिक दलों को हटाए गए मतदाताओं की सूची तो साझा की गई है, लेकिन उसमें मतदाताओं का पता और फोन नंबर नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता यह वैरिफाई नहीं कर सकते कि वोटर का नाम हटाना सही है या गलत। सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक ट्वीट के जवाब में यह बात कही। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने चुनाव आयोग से लिखित रूप में और कई बैठकों में मांग की थी कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनका नाम, फोन नंबर और पता राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाए, ताकि इन नामों का सत्यापन किया जा सके। उन्होंने कहा था कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.