नई दिल्ली, मई 11 -- अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट आई है। चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद अर्बन कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए हैं। अर्बन कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट टूटकर 124.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। सितंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद से अर्बन कंपनी के शेयरों में एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 201 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 96.35 रुपये है। 57 गुना बढ़ गया कंपनी का तिमाही घाटाअर्बन कंपनी लिमिटेड (Urban Company Limited) का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 161 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में अर्बन कंपनी को 2.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में अर्बन कंपनी लिम...