नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 14 पर्सेंट के उछाल के साथ 856.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। ग्रो म्यूचुअल फंड ने कनोहर इलेक्ट्रिकल्स पर बड़ा दांव लगाया है। ग्रो म्यूचुअल फंड ने बुधवार को कंपनी के 4,75,000 शेयर खरीदे हैं। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स में इस म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 0.6 पर्सेंट हो गई है। ग्रो म्यूचुअल फंड ने कंपनी के ये शेयर टोटल 35.2 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। फंड ने 740.38 रुपये प्रति शेयर के दाम पर कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर खरीदे। 8% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर, फिर आई और तेजीकनोहर इलेक्ट्रिकल्स (Kanohar Electricals) के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 8.4...