नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Jio Share Price Today: देश के सबसे बड़े आईपीओ के जरिए बाजार में उतरी जियो ने पहले ही दिन निवेशकों को मोटा मुनाफा देकर नया रिकॉर्ड बना दिया। लिस्टिंग के दूसरे दिन भी जियो का जलवा जारी है और इसके शेयर शुरुआती कारोबार में ही 4 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1489.70 के हाई पर पहुंच गए। एनएसई पर सुबह 10 बजे 1.93 करोड़ से अधिक शेयर खरीदारी के लिए दांव पर लगे थे। जबकि, बेचने के लिए केवल 27.34 लाख शेयर ही ऑर्डरबुक में थे। उस समय जियो का शेयर 3.32 प्रतिशत ऊपर 1464.50 रुपये पर था।और तेजी की उम्मीद विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का मानना है कि जियो अब सिर्फ नए उपभोक्ता जोड़ने के बजाय मौजूदा ग्राहकों से ज्यादा कमाई करने के चरण में प्रवेश कर रही है। इसका फायदा आगे कंपनी को मिल सकता है। वहीं, अन्य प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों ने जियो के शेयरों...