शामली, सितम्बर 18 -- शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गांव लिसाढ़ में महिला कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय स्वावलंबन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ग्रामीणों को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दहेज प्रतिषेध कानून, बाल विवाह और बाल श्रम उन्मूलन संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं सहायक लेखाकार अंकित कुमार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विधिक सहायता, निराश्रित महिला की पुत्री के विवाह हेतु अनुदान, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष और स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया। कै...