मेरठ, मार्च 31 -- एक युवक को दो लोगों ने लिसाड़ी गांव में एक प्लाट दिखाकर उसका सौदा कर लिया। उसका बैनामा कर 15 लाख रुपये भी ले लिए। कुछ दिन बाद ही प्लाट पर जेसीबी चलाकर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। दोनों आरोपी अब युवक को न तो प्लाट का कब्जा दिला रहे हैं न ही रुपया वापस कर रहे हैं। थाना लोहियानगर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईस्ट दिल्ली शाहदरा के ज्योतिनगर एन्क्लेव निवासी आकाश वर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी गोपाल पुत्र मदनलाल ने उसे ग्राम लिसाड़ी में खसरा संख्या 0530/7 सौ वर्ग गज का प्लाट दिखाया। आरोपी ने उससे सौदा किया। पांच लाख रुपये उसे नकद दिए। उसने 10 अक्टूबर 24 को 15 लाख रुपये देकर बैनामा कर लिया। एक माह बाद उसे पता चला कि दिखाए गए प्लाट पर किसी ने जेसीबी से खोद दिया है। उसने गोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.