मेरठ, अप्रैल 30 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शालीमार गार्डन में बुधवार देर रात एक किताबों के कारखाने में भीषण आग लग गई। 40 फुटा रोड पर स्थित इस कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शालीमार गार्डन में अकील ने मकान के नीचे के हिस्से में किताबों का कारखाना बनाया हुआ है, जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। इसी कारखाने में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में बढ़ गई मोहल्ले में अफरातफरी फैल गई। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने अकील और उसके परिजनों को मोहल्ले के लोगों ने बचाकर मकान से बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर टीम को सूचना दी। आग की लपटें बाहर गेट तक पहुंच गई और वहां खड़ी एक पिकअप ने भी आग पकड़ ली। कारखाना मालिक अकील ...