लिव इन में रह रहे प्रेमी को पुलिस ने फटकारा तो निकाह के लिए हुआ तैयार
मुरादाबाद, जून 17 -- तीन बच्चों की मां संग तीन साल साल से लिव इन में रहने वाले सैलून मालिक ने पुलिस अफसर से दोस्ती का झांसा देकर धमकाया तो पुलिस एक्शन में आ गई। आरोपी को विधवा संग शादी के लिए तैयार होना पड़ा। नगर निवासी एक महिला तीन बच्चों की मां है। पांच साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। विधवा ब्यूटी पार्लर खोल कर बच्चों का पालन पोषण करती है। इसी बीच एक सैलून मालिक ने दोस्ती कर विधवा के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। विधवा ने जितना भी पैसा कमाया सब प्रेमी पर लुटा बैठी। वह जब भी शादी के लिए कहती प्रेमी पुलिस अफसर से दोस्ती का नाम लेकर उसे धमकी देता। ब्यूटी पार्लर संचालिका कोतवाली पहुंची तो युवक की पोल खुल गई। पुलिस ने युवक को फटकार लगाई तो वह प्रेमिका के साथ निकाह करने के लिए तैयार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.