लिव-इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 30 -- कृष्णानगर इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 40 वर्षीय युवती ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर मानसिक और आर्थिक शोषण, धोखा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके से छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आशियाना सेक्टर-एम वन निवासी शिवानी गुप्ता का पिछले चार वर्षों से एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी वन निवासी इलेक्ट्रिक कारोबारी वरुण श्रीवास्तव से प्रेम संबंध था। आरोप है कि वरुण पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है, लेकिन उसने यह बात छिपाकर शिवानी को प्रेमजाल में फंसा लिया। वर्ष 2022 से शिवानी कृष्णानगर की पराग रोड स्थित एक कॉलोनी के एमबी-303 फ्लैट में वरुण के साथ लिव-इन में रह रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.