गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में लिव इन में रह रही महिला ने रविवार सुबह फंदा लगा लिया। महिला पिछले 11 माह से दो बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। उत्तरांचल कॉलोनी में दो माह से लिव-इन में रह रही 30 वर्षीय पूजा ने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे की सहायता से फंदा लगा लिया। महिला का पुरुष साथी शनिवार को पथरी की दवाई लेने गांव गया हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। खिड़की से देखने पर महिला फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर मकान मालिक हरेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की सहायता से दरवाजा खोलकर महिला को फंदे से उतारकर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। स...