लिव इन में रह रही महिला की कमरे से लाश बरामद, ताला बंद कर फरार प्रेमी को तलाश रही पुलिस
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार के मुजफ्फरपुर में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की लाश उसके कमरे से ताला तोड़कर बरामद किया गया। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी की है। उसका प्रेमी कमरे में ताला बंद करके फरार हो गया। मृतका की पहचान वैशाली जिले की ऊषा देवी (45) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया है कि रामबाग चौरी स्थित राजकुमारी देवी के मकान में अनिल राम दो साल से रह रहा था। उसने पिछले पांच माह से लिव इन पार्टनर ऊषा देवी को लाकर रखा था। महिला के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात भी कही गई है। पुलिस सभी संभावित ऐंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मृतका उषा शहर के एक मॉल में काम करती थी। वह पुरानी गुदरी निवासी अनिल राम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। कुछ दिन पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.