कौशाम्बी, मई 7 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की एक महिला का शव गुरुवार सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वह करीब 10 साल से पड़ोसी युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, उनकी ओर से फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
घटना का विवरण बघेलापुर निवासी 28 वर्षीय रिंकी रैदास करीब 10 साल से गांव के ही गिरजेश सरोज के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। चर्चा है कि उसे कोई संतान नहीं थी। इसे लेकर गिरजेश से उसकी आए दिन कहासुनी होती थी। बुधवार की रात भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरुवार की सुबह रिंकी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। यह देखकर परिवारीजन चीख पड़े। शोरगुल सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.