मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैशाली का बिट्टू व उसकी लिव इन पार्टनर शमिता कुमारी पटना और मुजफ्फरपुर में देह व्यापार का अड्डा के लिए लड़कियों को फांसते थे। इनकी नजर सार्वजनिक च अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अकेली लड़कियों पर रहती था। लड़कियों को बहला-फुसलाकर दोनों पहले सदर थाना के भगवानपुर चौक के निकट अड्डे पर रखते थे। यहां देह व्यापार में धकेलने के बाद पटना के दिघा स्थित अड्डे पर पहुंचा देते थे। किसी को शक नहीं हो इसलिए दोनों पति-पत्नी के रूप में परिचय देते थे。

गिरोह का मास्टर माइंड हथौड़ी का भूषण झा इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड है। इस रैकेट के तार पूर्णिया व किशनगंज के देह व्यापार का धंधा कराने वाले गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। इस गिरोह से जब्त मोबाइल में स्थाई ग्राहकों व अन्य सरगना के नंबर व बातचीत के साक्ष्...