नई दिल्ली, जनवरी 3 -- तमिलनाडु के चेंगम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक झोपड़ी को बाहर से ताला लगाकर आग के हवाले कर दिया। इस भीषण अग्निकांड में झोपड़ी के भीतर सो रहे 53 वर्षीय किसान और उसकी 40 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की जिंदा जलने से मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पक्किरीपलायम गांव निवासी पी. शक्तिवेल और उनकी पार्टनर एस. अमृतम के रूप में हुई है। शक्तिवेल पेशे से किसान थे और एक ग्रामीण से पट्टे पर लिए गए तीन एकड़ के खेत में बनी 10x10 की छोटी सी झोपड़ी में रहते थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के पड़ोसियों को कुछ जलने की तेज गंध आई, जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि झोपड़ी पूरी तरह राख हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.