लिवर मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद
लखनऊ, जुलाई 6 -- लिवर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अब और बेहतर एवं आधुनिक उपचार मिलने की उम्मीद बढ़ी है। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग की हेपेटोबिलियरी यूनिट के डॉ. सुधीर वर्मा को डीएम हेपेटोलॉजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) से डीएम हेपेटोलॉजी की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. सुधीर वर्मा को यह सम्मान आईएलबीएस के 10वें दीक्षांत समारोह में जगत प्रकाश नड्डा और पंकज सिंह ने प्रदान किया। हेपेटोलॉजी लिवर, पित्त नली और संबंधित रोगों के उपचार की विशेष शाखा है। इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने से केजीएमयू आने वाले मरीजों को जटिल लिवर रोगों के इलाज, परामर्श और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।कुलपति यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के उत्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.