नई दिल्ली, अगस्त 29 -- लिवर शरीर के लिए कई सारे काम करता है। ये एनर्जी देने के साथ शरीर के टॉक्सिंस की सफाई भी करता है। जबकि ज्यादातर लोगों को लगता है कि लिवर केवल खाने को डाइजेस्ट करने के लिए बाइल प्रोड्यूस करता है। लेकिन इसके साथ भी लिवर का कई काम होता है। लिवर फंक्शन को सही तरीके से चलाते रहने के लिए जरूरी है कि हेल्दी फूड्स को खाया जाए, जैसे ये कुछ सब्जियां जो लिवर फंक्शन को स्मूद करने में मदद करती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। और इन्हें रोज की डाइट में शामिल करना अच्छा होता है।शलगम शलगम को काफी इग्नोर किया जाता है। जबकि ये फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमे कई ऐसे कंपाउंड होते हैं जो डाइजेशन के साथ ही मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। विटामिन सी, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज से सेल्स को बचाते हैं। हेल्दी...