प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। लिवर भोजन पचाने में मदद करता है। शरीर के जहरीले तत्व को बाहर करता है। लेकिन बदलती जीवन शैली से लिवर की देखभाल के प्रति जितनी सावधानी रखनी चाहिए वह नहीं हो रहा है। यही कारण है कि लिवर सेहत पर भारी पड़ रहा है। अगर लिवर ठीक से काम न करे, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। रविवार को विश्व लिवर दिवस मनाया जाएगा। लिवर के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को अच्छी आदतें स्वस्थ लिवर थीम पर विश्व लिवर दिवस मनाया जाएगा। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की क्लिनिकल डाइटीशियन कौसेन हफीज ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान लिवर के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। यह भी पढ़ें- मोटे ही नहीं, बच्चे और दुबले-पतले युवा भी हो रहे फैटी लिवर के शिकार; रिपोर्ट ने उड़ाए होश फैटी लिवर एक आम समस्या बन रही है। यह एक साइंलेंट जोखि...