लिवर की बीमारियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय केंद्र बनाने पर जोर
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में लिवर एवं मेटाबॉलिक डिजीज नेटवर्क (इनफ्लिमेन) के स्थापना दिवस पर कार्यकम आयोजित किया गया। देश में बढ़ रहे लिवर और मेटाबॉलिक रोगों से निपटने के लिए राष्ट्रीय लिवर एवं मेटाबॉलिक रोग केंद्र स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मेटाबॉलिक रोग भारत के सामने तेजी से उभरती बड़ी स्वास्थ्य चुनौती हैं। इनकी रोकथाम बचपन से ही शुरू करनी होगी। उन्होंने आईएलबीएस में राष्ट्रीय लिवर एवं मेटाबॉलिक हेल्थ सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव का समर्थन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सेलुलर थेरेपी के लिए अत्याधुनिक सीजीएमपी सुविधा का उद्घाटन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.