गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- मुरादनगर,संवाददाता। लिव 52 डीएस टैबलेट बनाकर बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुरादनगर पुलिस औा स्वाट टीम ने आठ फरवरी को हिमालय वेलनेस कंपनी की लिव 52 टैबलेट बनाकर एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेचने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपी नकली टैबलेट बनाकर फर्जी जीएसटी नंबर से मेडिकल स्टोर पर सप्लाई करते थे। अलीगढ़ के मेडिकल स्टोर पर की भेजी गई दवा को संचालक ने कंपनी के पास भेजकर शिकायत की थी। कंपनी की जांच में नकली टैबलेट निकली। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने मुरादनगर थाने में तीन फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम शकील निवासी मेरठ बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.