आगरा, मार्च 12 -- Agra News: यूपी के आगरा में शादी का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी ने फैशन डिजाइनर युवती का कई वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती अवसाद में आ गई। सदर के सैनिक नगर स्थित बहन के घर पहुंचकर उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर सदर थाने में शारीरिक शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित सिपाही जे.वी. गौतम निवासी कानपुर देहात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मूलरूप से सहावर, कासगंज निवासी युवती फैशन डिजाइनर थी और पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसके प्रेम संबंध कानपुर देहात निवासी सिपाही जे.वी. गौतम से हो गए। वह थाना ताजगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.