लिलौर झील पर जल्द विकसित हों सुविधाएं:डीएम
बरेली, मई 12 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में लिलौर झील के सौन्दर्यकरण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिये कि जल्द से जल्द लिलौर झील में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए जिससे कि वहां आने वाले आगन्तुकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में मत्स्य पट्टे आवंटित करने, वन विभाग की जमीन पर वृक्षारोपण कराने, पर्यटन विभाग की ओर से कैफेटेरिया, मल्टीपरपज हाल के निकट शौचालय का निर्माण कराये जाने व अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यक्ष झील द्वार बनाये जाने, रात्रि के समय आकर्षक लाइटिंग कराए जाने, सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस चौकी तथा हाई मास्ट लाइटें लगवाये जाने के भी निर्देश दिये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.