शामली, जून 2 -- शामली। जनपद के गांव लिलौन में हिंदी टीवी सीरियल कौन प्यार करेगा की शूटिंग शुरू हो गई है। सीरियल के लिए तैयार किए गए भव्य सेट का शुभारंभ अधिवक्ता कमलवीर सिंह ने मुहूर्त शॉट देकर किया। इस अवसर पर कलाकारों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सेट का महत्व कार्यक्रम में कमलवीर सिंह ने कहा कि शामली जिले में हिंदी सीरियल का स्थायी सेट बनना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल लोगों में फिल्म और मनोरंजन जगत के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से नोएडा में फिल्म सिटी विकसित की जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा।

मनोरंजन उद्योग का विस...