धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में लिलोरी स्थान की रेलवे क्रॉसिंग पर तत्काल फ्लाईओवर (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति व शीघ्र कार्यारंभ सुनिश्चित किए जाने का विषय उठाया। इस बाबत रेल व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने पत्र के माध्यम से सांसद को अवगत कराया कि पूरे मामले की जांच कराई गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया कि कतरासगढ़-नीतितुर रेलखंड के लिलोरी रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर ऊपरी सड़क पुल (आरओबी) का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा किया जाएगा। विभागीय मंत्री ने पत्र में कहा कि वर्तमान में यह परियोजना स्वीकृति की प्रक्रिया में है तथा एनएचआई द्वारा सामान्य व्यवस्था आरेख (जेनरल एरेंजमेंट ड्राइंग, जीएडी) तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर लगने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.