जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर। लिटिल चैंप्स स्कूल मुरादपुर कोटिला बदलापुर में रविवार को वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कानपुर प्रांत के प्रांतीय सह संयोजक डॉ. अंशुमन सिंह, मुंबई से आशीष सिंह तथा लखनऊ से रियल इस्टेट व्यवसायी अरुण सिंह पाल मौजूद थे। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंध न्यासी डॉ. दिलीप पाल ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.