ईस्ट रदरफोर्ड, जुलाई 20 -- FIFA World Cup 2026 की चैंपियन स्पेन की टीम बनी है, जिसने खिताबी मैच में अर्जेंटीना को हराया है। इस महामुकाबले के बाद फीफा ने तीन बड़े अवॉर्ड भी घोषित कर दिए। गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव्स अवॉर्ड पर किसने कब्जा किया है? ये भी जान लीजिए। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस बार न तो खिताब जीत पाए और न ही गोल्डन बूट पर कब्जा कर सके। फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है और वे लगातार दो विश्व कप में 'गोल्डन बूट' जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। वहीं, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मिलने वाला 'गोल्डन बॉल' अवॉर्ड भी लियोनेल मेसी को नहीं मिला। इस पर स्पेन के कप्तान रौड्री ने कब्जा जमा। स्पेन ने अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा और उसके कप्...