मियामी, जुलाई 3 -- अर्जेंटीना के पास विश्व कप खिताब हैं, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लियोनेल मेसी है, फुटबॉल का समृद्ध इतिहास है और सितारों से भरी टीम भी है, लेकिन केप वर्दे के पास इनमें से कुछ नहीं है। मगर उनके पास साहस है, जिसके दम पर उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड 32 के लिए क्वालीफाई किया है, जो कि नॉकआउट राउंड है। केप वर्दे के साहस का सामना मेसी और उनकी टीम अर्जेंटीना से होगा। विश्व कप में अंतिम 32 के इस बेमेल मुकाबले में हार्ड रॉक स्टेडियम पर गत चैम्पियन अर्जेंटीना एक ऐसी टीम से भिड़ेगी, जिसके पास खोने के लिये कुछ नहीं है। उसे अपेक्षाओं के बोझ से भी नहीं जूझना है। केप वर्दे के बैकअप डिफेंडर लानिक दोस सांतोस तावारेस ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम यहां कमाल कर सकते हैं।'' यह भी पढ़ें- रोनाल्डो ने WC में रचा इतिहास, नॉकआउट गोल कर...