लियाफी सिंदरी शाखा का पुनर्गठन, प्रदीप बने अध्यक्ष
धनबाद, अगस्त 2 -- बीमा कर्मचारी संघ सिंदरी शाखा का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को एलआईसी परिसर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में हजारीबाग मंडल अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में एलआईसी ने 19.25% की वृद्धि के साथ 57,419 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। मंडल सचिव जीसी मित्तल और सीटू नेता विकास कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार की विनिवेश नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान सिंदरी शाखा इकाई का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें प्रदीप कुमार मरांडी को अध्यक्ष, अर्जुन कुमार तिवारी को सचिव और संजू कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर रजनीकांत मिश्रा, राजीव कुमार सिंहा, प्रदीप सरदार, तारापद सहिस, श्वेता कुमारी, चंदन विश्वकर्मा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अर्पण जीविका महिला स्वावल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.