शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- तिलहर। हजरत मौलाना लियाकत हुसैन फाजिले तिलहरी का 28वां सालाना उर्स दो दिसंबर से शुरू होगा। उर्स को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। फाजिले तिलहरी के साहब ए सज्जाद नशीन मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने बताया कि नगर के मोहल्ला कांकड़ स्थित दरगाह शरीफ व मस्जिद में दो दिसंबर को कुरान ख्वानी होगी। गुलपोशी व चादरपोशी के साथ उर्स शरीफ का आगाज होगा। बाद नमाज ईशा के उलमा ए इकराम की तहरीरे होगी जिसमें मुल्क के मशहूर उलमाये इकराम शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को सुबह 9:45 बजे कुल शरीफ का प्रोग्राम होगा। उर्स आयोजन के लिए कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.