बागपत, मार्च 10 -- बड़ौत। रविवार को मोदीनगर के गांधी ग्राउंड पर लिमिट लैस चैलेंज इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें 55 वर्ष की आयु तक के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें भाग लेते हुए बिजरोल के सेवानिवृत्त सैनिक रमेश तोमर ने मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मेडल प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक रमेश तोमर ने बताया कि उन्होंने इवेंट में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। जिसमें 800 मीटर के छ:चक्कर लगाने थे। प्रत्येक चक्कर में एक एक्टिविटी का करना भी बेहद जरूरी था। 55 वर्षीय धावक ने शानदार प्रदर्शन कर 56 मिनट में 8 राउंड पूरे किए। जिस पर आयोजक विपिन राठी द्वारा उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.